पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ने मानीं तीन मांगें, कोडवानी का धरना खत्म

निगम ने मानीं तीन मांगें, कोडवानी का धरना खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सफाई के मुद्दे पर पांच दिन से धरना दे रहे याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी की पांच में से तीन मांगें नगर निगम ने मान लीं। दो मांगों के लिए कलेक्टर स्तर पर निर्णय लेने की बात कही। शुक्रवार शाम 4.15 बजे निगमायुक्त ने कोडवानी को बुलाकर इस सबंध में पत्र दिया। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त करने की घोषणा की। जो मांगें मानी हैं, वह कोर्ट के आदेश के तहत ही हैं।

ये मांगें मानीं

>मोबाइलएप का प्लान याचिकाकर्ता के साथ बैठकर बनाया जाएगा।

>याचिकाकर्ता ने जो दस्तावेज मांगे थे, वह उन्हें 17 दिसंबर की शाम तक मिल जाएंगे।

>72 घंटे तक ट्रेंचिंग ग्राउंड की मॉनीटिरंग की मांग पर निगम ने कहा कि वह तीन वर्किंग-डे में यह करेगा। निगमायुक्त के बजाय कोई भी अधिकृत अधिकारी कोडवानी के साथ जाएगा। दिन में जब तक वर्कशॉप चालू रहेगी, तब तक व्यवस्था देखेंगे।

कलेक्टरये तय करेंगे

>मुख्यस्वास्थ्य अधिकारी सहित दो अधिकारियों का निलंबन।

>75 दिन तक वार्ड की सफाई किस तरह हो?

मेयर ने कहा- आप ही नियम तोड़ रहे हो

इससेपहले, सुबह महापौर कृष्णमुरारी मोघे स्वास्थ्य समिति प्रभारी मुन्नालाल यादव ने निगम में सफाई के लिए आए वाहनों का पूजन किया। कोडवानी यहां पहुंचे और मेयर से कहा कि अफसर कोर्ट का आदेश भी नहीं मान रहे हैं। इस पर मेयर बोले वह नहीं मानेंगे तो उन पर अवमानना का मामला बनेगा। आप भी कोर्ट जा सकते हैं। वैसे आप भी कहां नियमों का पालन कर रहे हो? बिना अनुमति धरने पर बैठे हो। यादव ने भी कहा आप जिद पर अड़े हो। ऐसा नहीं होता। ऐसा है तो चुनाव लड़ लो।