पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी व्यवसायी को मारी थी गोली

लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी व्यवसायी को मारी थी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रॉपर्टीव्यवसायी की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कारणों का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने लेन-देन के विवाद में गोली मारी थी।

विजय नगर टीआई छत्रपाल सिंह सोलंकी ने बताया गिरधर महल के पास पंकज पिता संतोष की हत्या में बादशाह और दिनेश को गिरफ्तार किया है। उनके पास के पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि लेन-देन के विवाद में उन्होंने उसे गोली मारी थी। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि लेन-देन कितने का था। इधर, पुलिस को यह भी शंका है कि आरोपियों ने तात्कालिक विवाद में गोली मारी होगी। घटना पंकज के छोटे भाई चिंटू के सामने ही हुई थी। आरोपियों ने चिंटू को डरा दिया था कि वे उसे भी खत्म कर देंगे। डर के कारण चिंटू भाई की हत्या को आत्महत्या बता रहा था।