शटर तोड़कर बैंक में चोरी का प्रयास
इंदौर| सांवेररोड पर बदमाशों ने एक बैंक का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। बाणगंगा टीआई वायएस तोमर ने बताया घटना सांवेर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा में हुई। कुछ महीने पहले ही यह शाखा खुली है। बदमाशों ने बैंक के शटर को तोड़ दिया और अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान सायरन नहीं बजा। अंदर जाने के बाद बदमाश वापस लौट गए। स्ट्रांग रूम तक जाने के लिए कई ताले तोड़ना पड़ते। टीआई ने कहा कि बैंक को सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया हैं। वहां गार्ड भी नहीं है।