पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथियों का पिंजरा बना रहे ठेकेदार को नोटिस, एक माह में पूरा करें काम

हाथियों का पिंजरा बना रहे ठेकेदार को नोटिस, एक माह में पूरा करें काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलानेहरू प्राणी संग्रहालय के हाथी मोती औैर चंपा के नए पिंजरे के काम की धीमी रफ्तार पर प्रबंधन ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। इसमें महीनेभर में बचा हुआ काम पूरा करने को कहा गया है।

दरअसल, चिड़ियाघर प्रबंधन 26 जनवरी से पहले पिंजरा तैयार करवाना चाहता है। प्रबंधन की कोशिश है कि गणतंत्र दिवस के दिन मोती-चंपा को नया जंगल जैसा पिंजरा मिल जाए। अभी वे बेड़ियों में बंधे हैं। नए पिंजरे की ऊंचाई कम से कम 25 फीट ऊंची होगी। तार लगाए जाएंगे ताकि लोग उसे आसानी से देख तो सकें लेकिन अगर भड़क जाए तो किसी को नुकसान पहुंचा सके। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने ठेकेदार को नोटिस देने की पुष्टि की है।

मोतीने मचाया था उत्पात- पिछले33 सालों से जंजीरों में बंधा मोती चिड़चिड़ा हो गया है। जून 2006 में उसकी जंजीर पहली बार खोली गई थी लेकिन चार दिन में ही उसने जमकर उत्पात मचा दिया था। उसने महावत को घायल कर दिया था।