पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोटिफिकेशन के खिलाफ दायर याचिका में हस्तक्षेप का आवेदन

नोटिफिकेशन के खिलाफ दायर याचिका में हस्तक्षेप का आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसीमा विस्तार के नोटिफिकेशन को निरस्त करने के लिए एडवोकेट अनिल त्रिवेदी द्वारा दायर जनहित याचिका में वरिष्ठ अधिवक्ता चंपालाल यादव ने इंटरविनर बनने के लिए आवेदन दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब त्रिवेदी की याचिका पर शासन का जवाब पेश होगा, तब आवेदन पर विचार किया जाएगा।

प्रशासनिक जज पीके जायसवाल, जस्टिस शुभदा आर. वाघमारे की डिविजन बेंच के समक्ष आवेदन पेश किया गया। आवेदन में लिखा है कि त्रिवेदी ने शासन के प्रारंभिक और फाइनल नोटिफिकेशन को निरस्त करने के लिए याचिका दायर की है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर भी रोक लगाने की मांग की है। हमने 10 जनवरी से पहले चुनाव कराने और सरकार से चुनाव कार्यक्रम जारी करने की मांग एक अलग जनहित याचिका के माध्यम से की है। त्रिवेदी की याचिका से हमारी मांग पर असर पड़ सकता है। इसलिए त्रिवेदी की जनहित याचिका में इंटरविनर बनते हुए आवेदन किया जा रहा है।