4.47 बजे
4.47 बजे
4.19 बजे
4.17 बजे
4.15 बजे
एंबुलेंस 108 युवक को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंची। उसे तत्काल कैजुअल्टी ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया ट्रेन की रगड़ से उसके दाहीने हाथ में गंभीर चोट लगी है। शायद उसका हाथ अब पहले की तरह काम कर पाए। फोटो|दीपकजैन
तब तक जीआरपी के सिपाही भी पहुंच गए। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस 108 को फोन किया और लोगों की मदद से युवक को ठेले पर लेटाकर तुरंत बाहर की ओर दौड़ पड़े। उसे होश तो था लेकिन उसका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया था।
यह देखते ही बाहर खड़े लोग चीख पड़े। इस पर एक यात्री ने चेन पुलिंग कर दी, लेकिन तब तक चार बोिगयां उस पर से निकल चुकी थीं। ट्रेन रुकते ही एक युवक ने अर्जुन काे शर्ट पकड़कर बाहर खींच लिया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 4 पर इंदौर से कोटा-रूठियाई जा रही ट्रेन के गेट पर खड़ा 26 वर्षीय अर्जुन पिता रामचंद्र निवासी राजगढ़ ट्रेन के चलते ही अचानक ट्रेन और प्लेटफार्म की गेप में गिर पड़ा।
चलती ट्रेन से गिरा युवक, लोगों ने शोर मचाया, ट्रेन रुकते ही खींच लिया बाहर