पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच बार शिकायत के बाद लोधी मोहल्ला में चले हथौड़े

पांच बार शिकायत के बाद लोधी मोहल्ला में चले हथौड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम ने शुक्रवार को लोधी मोहल्ला स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बुलडोजर की सहायता से यहां छत डालने के लिए लगे शेड भी गिरा दिए गए। लोधी मोहल्ला और सिख मोहल्ला के रहवासी पांच बार जनसुनवाई में इसकी शिकायत कर चुके हैं।

मामला 43 लोधी मोहल्ला का है। यहां रवि लुधियानी, सुनील शर्मा टीकम द्वारा बिल्डिंग बनाई जा रही थी। रहवासियों ने शिकायत की थी कि नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है। सुबह साढ़े 9 बजे उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान, भवन अधिकारी सुधीर गुलवे और सहायक रिमूवल अधिकारी वीरेंद्र उपाध्याय टीम के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, शिकायत करने वाले रहवासी भी मौके पर धमके। उनका भवन मालिक से कुछ देर विवाद भी हुआ तो निगम अफसरों ने पुलिस बल बुलवाया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक कार्रवाई चली। अफसरों के मुताबिक बिल्डर ने जो नक्शा पास करवाया था, उसकी अवधि खत्म हो गई थी। नया संशोधित नक्शा पास किए बिना ही काम हो रहा था। पूर्व के नक्शे में कॉलम की हाइट 10 फीट थी लेकिन यहां 15 से 16 फीट पर छत डालने की तैयारी थी। एमओएस का अवैध निर्माण भी तोड़ा गया।

गौरतलब है इस मामले में रहवासी पांच बार निगम की जनसुनवाई में आयुक्त, अपर आयुक्त, सिटी इंजीनियर से शिकायत कर चुके थे। भवन अधिकारी गुलवे पर रिश्वत लेने का आरोप भी रहवासियों ने लगाया था। निगम की टीम ने इसके बाद आजाद नगर गोल चौराहे से लगे 5 से 6 झोंपड़ों को भी हटाया।

लोधी मोहल्ले में अवैध मकान को निगम ने गिरा दिया।