- Hindi News
- फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा से की ज्यादती
फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा से की ज्यादती
अनूपनगर क्षेत्र में रहने वाली बीकॉम की छात्रा से यूपी के एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर ज्यादती की।
एमआईजी पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर सौरभ शर्मा निवासी मेरठ के खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज किया है। छात्रा ने बताया जनवरी में फेसबुक पर उनकी दोस्ती हुई थी। सौरभ ने उसे यूपी में ही आर्मी में जवान होने की बात कही थी। बातों का सिलसिला चलने के बाद युवक ने शादी की बात कही। मई में वह छात्रा परिजन से मिलने इंदौर आया। 10 दिन तक छात्रा के घर ही रुका। इस बीच उसने ज्यादती की। यूपी जाने के बाद वह शादी करने की बात टालता रहा। आखिरकार छात्रा ने थाने में शिकायत की। पुलिस युवक को तलाश रही है।