पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने दिए इमेजिनेशंस को ब्राइट कलर्स

बच्चों ने दिए इमेजिनेशंस को ब्राइट कलर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांबच्चों का सपनों से भरा और हकीकत से जुड़ा ऐसा संसार था जिसमें उनकी कल्पना ऊंची उड़ान भर रही थी। इसमें अपने आसपास की दुनिया की चिंता भी शामिल थी तो एक आशा भी थी कि यह धरती हमेशा सुंदर और हरी-भरी रहेगी। अपनी ऐसी ही सुंदर कल्पनाओं को बच्चों ने ब्राइट कलर्स से साकार किया। रविवार को कृष्णपुरा छत्री पर पेंटिंग कॉम्पीटिशन हुई। इसमें छह साल से लेकर 16 साल के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया।

धरतीके सुंदर चेहरे को किया चित्रित

अग्रसेनसोशल ग्रुप की इस कॉम्पीटिशन में बच्चों ने पृथ्वी के चारों तरफ हरेभरे पेड़ बनाए तो किसी ने प्रदूषित होती नदी को चित्रित किया। किसी ने वन्य जीवन को खूबसूरती से रचा तो किसी ने नदी और पकृति का मानवीयकरण किया। इसमें उन्होंने धरती की सुंदरता के साथ ही प्रदूषण से बिगड़ती धरती का चेहरा बनाया। किसी ने कटते पेड़ों को लेकर चिंता साकार की तो किसी ने नदी में मरते जीवों को बनाया।

तीनकैटेगरी में हुई कॉम्पीटिशन

यहकॉम्पीटिशन तीन कैटेगरी में हुई। इसमें छह साल से लेकर 9 साल तक, 10 साल से लेकर 13 साल और 14 से लेकर 16 साल तक के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया।

अग्रसेन महोत्सव 20 सितंबर से

रविवार को हुई कॉम्पीटिशन में अपनी कल्पनाओं में रंग भरते नन्हे कलाकार।

painting competition