- Hindi News
- आईआईएम ने हाई कोर्ट में शपथ पत्र पर बताया अंकों की गणना का तरीका
आईआईएम ने हाई कोर्ट में शपथ पत्र पर बताया अंकों की गणना का तरीका
इंदौर. आईआईएम इंदौर द्वारा आयोजित कैट-2013-14 की परीक्षा के मामले में आईआईएम ने हाई कोर्ट में शपथ पत्र पर बताया है कि किस प्रकार अंकों की गणना की गई है। वहीं परीक्षा की कन्वेनर प्रो-मैट्रिक्स ने परीक्षा का रिकॉर्ड आईआईएम को सौंपा। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की।
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों ने परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए अपनाई गई अंक गणना प्रणाली को लेकर याचिका दायर कर रखी है। एडवोकेट पीयूष माथुर वाल्मीकि सकरगाय छात्रों की तरफ से पैरवी कर रहे हैं। सकरगाय के मुताबिक बुधवार को आईआईएम ने गणना के संबंध में जो जानकारी दी है उसमें भी प्रणाली से ठीक से नहीं समझा पाए हैं।
कोर्ट को बताया गया कि इस्तेमाल की गई प्रणाली से ऐसे परिणाम आए हैं कि जिन छात्रों ने एक भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया उन्हें पास भी कर दिया गया। मामले की अगली सुनवाई अब 15 अक्टूबर को होगी। इस बीच कन्वेनर को अपना जवाब और रिकॉर्ड भी पेश करना है।