- Hindi News
- केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र होंगे समिट के मुख्य अतिथि
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र होंगे समिट के मुख्य अतिथि
इंदौर | 8से 10 अक्टूबर तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मुख्य अतिथि केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मिश्र से समिट में शामिल होने का आग्रह किया था, जिस पर उन्होंने सहमति दे दी है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश सरकार चाहती थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह के मुख्य अतिथि बनें। उन्हें आमंत्रित भी किया गया था, लेकिन सहमति मिलने पर मिश्र को मुख्य अतिथि बनाया गया।