रात को आधे शहर में तेज बारिश
इंदौर | बुधवारको उमस ने खूब सताया। दोपहर में लोग पसीना-पसीना होते रहे लेकिन आठ बजे अन्नपूर्णा रोड, राजेंद्र नगर, सुदामा नगर, एरोड्रम रोड क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। एक घंटे में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय गतिविधियों के कारण बारिश हुई। तापमान बढ़ने के कारण खंड वर्षा हुई।