- Hindi News
- अनुशंसा का पालन नहीं, कुलाधिपति से मांगा जवाब
अनुशंसा का पालन नहीं, कुलाधिपति से मांगा जवाब
इंदौर | यूनिवर्सिटीमें तीन साल पहले हुई नियुक्ति, खरीदी समेत कई मामलों की जांच के लिए कोकजे कमेटी का गठना हुआ था। कमेटी ने जांच कर 11 अनुशंसाओं के साथ रिपोर्ट कुलाधिपति कार्यालय भेजी थी। इस रिपोर्ट का पालन नहीं होने पर पूर्व कार्यपरिषद सदस्य अजय चौरड़िया ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चौरड़िया के मुताबिक मंगलवार को हाई कोर्ट ने कुलाधिपति, कुलपति और रजिस्ट्रार को नोटिस भेजे हैं।