म्हारो गुजरात, म्हारो भारत
म्हारो गुजरात, म्हारो भारत
इंदौर गुजरातीपहनावा। गुजराती खाना। मां दुर्गा के नौ अवतारों के नामों पर टीम के नाम और इन सभी टीमों द्वारा दी गई गरबे की परफॉर्मेंस। इंदौर वुमंस क्लब ने इस बार मंथली गेट टुगेदर गुजरात थीम पर किया।
क्लब मेम्बर सिद्धायनी पाटनी ने बताया कि गुजरात कल्चर बहुत कलरफुल है और हमारे एमपी में गुजरात के व्यंजन से लेकर पहनावा और गरबा ऐसा रच बस गया है जैसे ये हमारे ही प्रांत की परम्पराएं हों। म्हारो गुजरात म्हारो भारत सेलिब्रेशन में हमने तो गुजराती वेशभूषा में आए ही, साथ ही खाना भी गुजराती रखा। हांडवी, खमण, ढोकला वगैरह। अम्बे मां के नौ नामों पर टीम्स डिवाइड कीं और कम्यूनिकेटिव राइटिंग गेम्स खेले।