पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुक फेयर में 50 हजार किताबें

बुक फेयर में 50 हजार किताबें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पुस्तक प्रेमियों के लिए बुधवार से दो दिनी पुस्तक मेला शुरू हुआ। आईपीएस एकेडमी के डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंस की ओर से लगाए गए इस मेले में 50 हजार से ज्यादा पुस्तक प्रदर्शित की गई हैं। हेल्थ, टेक्नोलॉजी, साइंस, डिस्कवरी, आयुर्वेद, ह्यूमन नेचर सहित कई विषयों की पुस्तकें यहां देखी जा सकती हैं।

मेले में व्यावसायिक शिक्षा की पुस्तकों के साथ ही स्टूडेंट्स की सभी विषयों की रुचि का ध्यान रखा गया है। डिपार्टमेंट हेड संगीता पालीवाल ने बताया कि इस पुस्तक मेले में देश के जाने-माने पब्लिशिंग हाउस यूबीएसपीडी, मेक्ग्रो हिल, कल्याणी, ऑक्सफोर्ड, हिमालया, एस चांद एंड कंपनी, विकास पब्लिशिंग, पियरसन, पीएचएल लर्निंग, जेको पब्लिशिंग, सेज आदि अपने पुस्तक संग्रह को लेकर शामिल हुए हैं। मेले का उद्धाटन आईपीएस एकेडमी के डायरेक्टर प्रो. जी.वी. कुलकर्णी, रजिस्ट्रार रवि सक्सेना, डॉ. जी.डी. अग्रवाल, प्रो. संगीता पालिवाल ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेला 18 सितंबर तक चलेगा।

book fair

आईपीएस में लगे पुस्तक मेले में अपनी पसंद की किताबें देखते स्टूडेंट्स।