पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर से इंदौर के कई इलाकों में ओपन वाई फाई

अक्टूबर से इंदौर के कई इलाकों में ओपन वाई-फाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबरके पहले सप्ताह से इंदौर और भोपाल के कई इलाकों में वाई-फाई सेवा शुरू हो जाएगी।

सरकार और सेवा देने वाली कंपनी की ओर से दावा किया गया है 8 अक्टूबर से होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से पहले दोनों शहरों के कुछ सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई सेवा शुरू हो जाएगी। कहा ये भी जा रहा है कि साल के अंत तक दोनों शहरों के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी। शुल्क के बारे में अभी तय नहीं किया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के प्रमुख शहरों को वाई-फाई करने के लिए रिलायंस जिओ इन्फोकाम और बीएसएनएल से करार किया है।

सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई के लिए इंटरनेट की 4 जी कनेक्टिवटी जरूरी है। इसके लिए दोनों शहरों में 4 जी नेटवर्क का काम जारी है। जिन स्थानों पर ग्राउंड बेस्ड मास्ट जीबीएम लगा दिए गए हैं, वहां वाई-फाई सुविधा शुरू की जा रही है।

अगलेसाल शुरू होगी बीएसएनएल की सेवा : बीएसएनएलकी 4 जी सुविधा शुरू होने में अभी एक साल का समय और लगेगा। बीएसएनएल भोपाल के महाप्रबंधक महेश शुक्ला का कहना है कि कंपनी का 4 जी नेटवर्क बिछाने का काम चल रहा है।



इस तरह मिलेगी कनेक्टिवटी

यहां मिलेगी वाई-फाई सेवा

इंदौरमें इससेवा की शुरुआत विजय नगर, मेघदूत गार्डन, बॉम्बे हॉस्पिटल सयाजी होटल, सी-21 मॉल और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही है।

भोपालमें एमपीनगर, डीबी सिटी मॉल, सात नंबर, दस नंबर, वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल और आसपास के क्षेत्र में सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इंटरनेट यूजर जैसे ही वाई-फाई जोन में प्रवेश करेंगे, उनकी डिवाइस (मोबाइल, लैपटाप, टेबलेट, आईपेड) पर नोटिफिकेशन आएगा कि आप रिलायंस जीआईओ 4 जी के एरिया में है। पहली बार उपभोक्ताओं को इस सेवा का लाभ लेने के लिए डिवाइस पर वाई फाई को क्लिक करना होगा। इसके बाद रिलायंस जीआईओ इंफोकाम की साइट पर यूजर का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारियां मांगी जाएंगी। इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर पासवर्ड जाएगा। इसी पासवर्ड से वाई-फाई जोन में लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

भोपाल और इंदौर के चुनिंदा इलाकों में 4 जी प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया है। एक साल में दोनों शहरों में प्रोजेक्ट को पूरा हो जाएगा।

-फरहानअंसारी, ग्रुपवाइस प्रेसीडेंट, रिलायंस

ग्लोबलइंवेस्टर्स समिट के पहले वाई-फाई सुविधा शुरू