पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चावल के उत्पादक क्षेत्रों में बाजार तेज

चावल के उत्पादक क्षेत्रों में बाजार तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानेबासमती 1121 में अच्छी मांग होने से उत्पादक क्षेत्रों में बाजार काफी तेज हो गए हैं। पिछले 15 दिनों में वंड बासमती 1121 में 300 से 500 रुपए की तेजी चुकी है।

हालांकि नए चावल की फसल भी काफी अच्छी बताई जा रही है, लेकिन पुराने माल की काफी कमी है। इसका दबाव नए चावलों पर पड़ेगा। इससे दो से तीन महीने चावल भाव मेंे खास मंदी की संभावना नहीं दिख रही है। 1509 धान की आवक भी सीमित मात्रा में हो रही है। इससे धान के भाव में कमी नहीं रही है।

छावनी के चावल व्यापारी दयालदास अजीतकुमार के मुताबिक 1121 की फसल अक्टूबर बासमती की फसल नवंबर में जाएग। पुराने मालों की कमी का असर नए मालों पर पड़ेगा, लेकिन नए साल के शुरुआत में सभी चावलों की आवक बड़ने से मंदी आने के संकेत बन रहे है।

फिलहाल निर्यात मांग अरब देशों की सबसे ज्यादा है, जबकि यूरोपीय देशों की मांग फिलहाल रुकी हुई है। इससे भी दाम में कोई कमी नहीं रही है। मोटे चावलों की फसल काफी अच्छी है। इसकी आवक अगले महीने से काफी बड़ जाएगी। इससे आने वाले दिनों में उप्भोक्ता को अच्छी राहत मिल सकती है।