- Hindi News
- मध्यप्रदेश में जमीन की तलाश कर रही यूएई की टाइल्स निर्माता कंपनी
मध्यप्रदेश में जमीन की तलाश कर रही यूएई की टाइल्स निर्माता कंपनी
कंपनी की दूसरी पसंद बना गुजरात
कंपनीके प्रेसीडेंट राजीव सिंह ने बताया कि अकेले टाइल्स का उद्योग 19 हजार करोड़ रुपए का है। 160 से ज्यादा देशों में कंपनी अपने उत्पादों को निर्यात करती है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में कंपनी ने 800 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। मध्यप्रदेश और गुजरात दोनों ही प्रदेश कंपनी का अगला पढ़ाव बन सकते हैं। गुजरात में गैस और रॉ-मटेरियल काफी सस्ता और आसानी से उपलब्ध है, लेकिन वहां कंपनी के लिए प्रतियोगी भी काफी हैं। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां प्रतियोगी तो कम हैं, लेकिन गैस रॉ-मटेरियल कुछ क्षेत्रों में ही उपलब्ध है। ऐसे में कंपनी मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच में भी कहीं पर जगह की तलाश कर रही है। कंपनी ने अपना अगला पड़ाव मध्यप्रदेश को चुना है। कंपनी के अफसर इस संबंध में मध्यप्रदेश और गुजरात देानों ही प्रदेशों की सरकारों से मदद के लिए मुलाकात करेंगे।
व्यापार संवाददाता | इंदौर
यूएईकी ख्यात टाइल्स निर्माता कंपनी आरएके सिरामिक मध्यप्रदेश में मैन्युफेक्चरिंग यूनिट लगाना चाहती है। इसके लिए वह प्रदेश में कुल 100 से 150 एकड़ जमीन तलाश रही है।
कंपनी के अफसरों ने प्रदेश के कुछ क्षेत्रों का दौरा भी किया है और वहां का क्षेत्र टाइल्स की मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट लगाने के िलए उन्हें अनुकूल भी लग रहा है। इन क्षेत्रों में गुना और उसके आसपास का क्षेत्र शामिल है।
आरएके सिरामिक इंडिया का भारत में अभी तक केवल एक ही प्लांट आंध्रप्रदेश के पास है। लगभग 200 एकड़ में स्थित इस प्लांट में कंपनी ने 500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उक्त प्लांट से प्रतिदिन 30हजार स्क्वेयर मीटर टाइल्स का निर्माण किया जा रहा है। इनकी खपत पूरे भारत में हो रही है। कंपनी की टाइल्स उद्योग में 10 से 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। निर्माण के बाद दूसरे प्रदेशों तक पहुंचने पर यही टाइल्स 40 प्रतिशत तक महंगी हो जाती है। ऐसे में कंपनी देशभर में अपने ग्रीन फील्ड प्लांट की स्थापना करना चाह रही है।