मप्र का हैंडबॉल में शानदार आगाज
इंदौर| मेजबानमध्यप्रदेश ने नेहरू स्टेडियम में आरंभ हुई राष्ट्रीय सबजूनियर बालक हैंडबॉल स्पर्धा में जीत से आगाज किया। मप्र ने मुंबई हैंडबॉल एकेडमी को 28-12 से हराया। अन्य लीग मैचों में भारतीय खेल प्राधिकरण ने झारखंड को 30-20 से, दिल्ली ने ओडिशा को 32-10 और हरियाणा ने राजस्थान को 32-21 से हराया। स्पर्धा का शुभारंभ प्रदेश के खेल संचालक वीके सिंह के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला ने की। इस मौके पर भारतीय हैंडबॉल संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे, सीईओ डॉ. एसएन बाली, राजेश शाक्य, प्रवीण अनावकर , प्रीतपालसिंह सलूजा भी मौजूद थे।
इनामीशतरंज स्पर्धा आरंभ
इंदौर| बालयुवक मंडल द्वारा आयोजित प्रकाश सोनकर इनामी शतरंज स्पर्धा ऋतुराज मांगलिक भवन में आरंभ हुई। उद्घाटन मप्र राज्य शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना, पूर्व विधायक तुलसी सिलावट और कमल वर्मा के आतिथ्य में हुआ। नौ चक्रों की इस स्पर्धा में 140 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
फिडेरेटिंग शतरंज स्पर्धा 27 से
इंदौर|सुनीता सिंहमेमोरियल अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग (अंडर-2000) शतरंज स्पर्धा 27 से 30 सितंबर तक एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित होगी। इसका आयोजन ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन और संजय कासलीवाल मेमोरियल चेस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। स्पर्धा में कुल 10 चक्र के मुकाबले होंगे। स्पर्धा सचिव पीयूष जमींदार ने बताया इसमें कुल 2 लाख रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी। डॉ. अजीत कुमार सिंह कासलीवाल और मुक्तेश सिंह स्पर्धा आयोजन समिति के संरक्षक होंगे। खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 15 सितंबर तक संजय कासलीवाल मेमोरियल चेस एकेडमी या जे.जे. पब्लिक स्कूल सपना-संगीता सिटी ऑफिस में दे सकते हैं।