संडे म्यूज़िक फीवर में एनर्जेटिक डांस
रविवार रात एक डीजे पार्टी में यंगस्टर्स ने बॉलीवुड के पैपी और हिट नंबर्स पर एनर्जेटिक डांस किए। डांस का मूड बनाया मुंबई के डीजे अखिल तलरेजा ने। उन्होंने एक के बाद एक हिट नंबर्स प्ले किए और यंगस्टर्स को डांस करने पर मजबूर किया।
फोटो |कमलेश ठाकुर
अखिल ने कहा कि इंदौर का क्राउंड एनर्जेटिक है और बॉलीवुड म्यूज़िक को पसंद करता है। पार्टी में म्यूज़िक प्ले करते वक्त सिर्फ पब्लिक को ही नही डीजे को भी मजा आना चाहिए।
िसटी रिपोर्टर :इंदौर
जलसागार्डन में हुई इस संडे फीवर पार्टी में कलरफुल लेजर और बीम लाइट्स के बीच डीजे अखिल ने अपने सॉन्ग्स को इस तरह से प्लान कर प्ले किया कि यंगस्टर्स फुल मस्ती में आए। डांस के लिए परफेक्ट मूड क्रिएट किया। एलईडी लाईट से लेकर यूवी लाइट्स के बीच पार्टी में बॉलीवुड, वेस्टर्न और पंजाबी नॉनस्टॉप सांग्न्स कलेक्शन पेश किए।