फैशन शो के ऑडिशन में किया रैम्प वॉक
पूरेकॉन्फिडेंस के साथ, इम्प्रेसिव ड्रेसेस में पार्टिसिपेंट्स ने रैम्प वॉक किया। कोई टीवी एक्टर तो कोई फिल्मी एक्ट्रेसेस की कॉपी कर रहा था। सबकी कोशिश थी कि वे जेजेस को इम्प्रेस कर सकें। कुछ मॉडल्स ट्रेडिशनल ड्रेस में तो कुछ ने वेस्टर्न लुक में रैम्प वॉक किया। यह सब हुआ रविवार को श्री अग्रसेन क्लब की ओर से गूंज नामक फैशन शो के लिए ऑडिशन में। इसका सेकंड राउंड सोमवार को होगा और फाइनल 22 सितंबर को होगा।