पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानसिक समस्याओं का इलाज होम्योपैथी से संभव

मानसिक समस्याओं का इलाज होम्योपैथी से संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरका ताला अच्छी तरह बंद करने के बाद भी मन में डर रहना कि सही बंद किया है या नहीं, काफी समय तक सोने के बाद भी थकान दूर ना होना, ऐसी ही मानसिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को लेकर आज भी लोगों में जागरूकता की कमी है लेकिन इन समस्याओं का इलाज होम्योपैथी से संभव है। यह बताया नागपुर से आए होम्योपैथी डॉ. एस.एस. कोछर का। वे रविवार को होम्योपैथी द्वारा मानसिक रोगों की चिकित्सा तथा तनाव प्रबंधन विषय पर संबोधित कर रहे थे। एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी और एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर की ओर से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में हुए सेमिनार में उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाइयों से मानसिक बीमारियों का इलाज संभव है। इसका कोई साइड इफैक्ट नहीं है। अध्यक्षता डॉ. ए.के. द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र धाकड़, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग और क्षेत्रीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शरद पंडित थे।

डॉ. एस.एस. कोछर।

HEALTH SEMINAR