पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी जोड़ने का काम करती है

हिंदी जोड़ने का काम करती है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैंपिछले 22 सालों से पूरे देश में हिंदी यात्रा कर रहा हूं। और अपने अनुभव के आधार पर पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि दक्षिण भारत के शहरों में भी हिंदी को बहुत सम्मान और स्नेह हासिल है। हिंदी में ही यह ताकत है कि वह आज भी पूरे देश को जोड़ने का काम कर रही है। यह कहना है हिंदी प्रेमी आनंद मंगल कुलश्रेष्ठ का। वे मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में हिंदी दिवस पर रविवार को हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पुस्तकोंकी प्रदर्शनी भी

उन्होंनेकहा कि मैं उत्तरप्रदेश-बिहार से लेकर नेपाल तक हर साल हिंदी यात्रा करता हूं और इस बार इस 28 दिन की यात्रा इंदौर से शुरू कर रहा हूं। मैं इस दौरान हिंदी का प्रचार-प्रसार करता हूं। इस मौके पर समिति में पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें केंद सरकार के निगमों, उपक्रमों, बैंकों और अन्य कार्यालयों से प्रकाशित हिंदी पुस्तकों को शामिल किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए इंदौर लेखिका संघ की अध्यक्षा डॉ. प्रेमकुमारी नाहटा ने कहा कि हिदी को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। जबकि एचएल माहेश्वरी ने कहा कि हिंदी में बहुत मिठास है।

आनंद मंगल कुलश्रेष्ठ संबोधित करते हुए।

city event