- Hindi News
- इंदौर सांस्कृतिकविरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से लोक संस्कृति
इंदौर सांस्कृतिकविरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से लोक संस्कृति
इंदौर सांस्कृतिकविरासत को संजोए रखने के उद्देश्य से लोक संस्कृति मंच की ओर से संझा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 21 सितंबर को मालव कन्या स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों की बालिकाएं भी शामिल होंगी। मंच के अध्यक्ष शंकर लालवानी ने बताया शहरों में संझा कृषि पर आधारित समुदायों का त्योहार है। ऐसा माना जाता है कि संझाबाई अपने मायके मिलने के लिए आती हैं। मालवा की बालिकाएं संझा बनाकर उसे फूलपत्ती और रंगीन पन्नियों से उसे सजाती हैं और लोकगीत गाती हैं।
संझा प्रतियोगिता 21 सितंबर को