सही दस्तावेज पर फर्जी फोटो से हुए पास
इंदौर पीएमटी परीक्षा में स्कोरर द्वारा कांट्रैक्ट लेकर पास करवाने का मामला पकड़ा तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एसआईटी ने 2009 में पीएमटी में पास हुए एक छात्र जगत सिंह रावत को पकड़ा। उसने बताया कि ग्वालियर के उपेंद्र शर्मा और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को पैसा देकर वह पास हुआ है। जब एसआईटी ने दोनों की जानकारी निकाली तो पता लगा यह दोनों काफी समय से ग्वालियर जेल में बंद हैं। इन दोनों ने मिलकर इससे पहले भी पीएमटी सहित कई परीक्षाओं में दर्जनों लोगों को पास करवाया है। >शेषपेज3 पर