पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लानिंग व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तब बनेगी स्मार्ट सिटी

प्लानिंग-व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तब बनेगी स्मार्ट सिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी मैनेजर जरूरी, विभागों में समन्वय हो

सिस्टममें पूरी तरह परिवर्तन जरूरी है। कार्यपालिका में जितने बाबू हैं वे तो बीबीए हैं, ही एमबीए। सरकारी विभाग में एक तय योग्यता जरूरी हो। दूसरा सिटी मैनेजर की आवश्यकता है जो सभी बातों की डिलिंग करें। डिपार्टमेंट में भी आपस में समन्वय हो।

भास्कर संवाददाता. इंदौर

स्मार्ट सिटी के लिए लोगों का स्मार्ट होना जरूरी है। बिगड़ी हुई व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुधरें। प्लानिंग से काम हो और सबसे बड़ी बात प्रबंधन सबसे बेहतर हो। प्लानिंग अभी के हिसाब से नहीं, आने वाले 10-20 साल आगे के लिए हो। हर व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी तय हो।

यह बात अभ्यास मंडल के 56वें स्थापना दिवस पर शनिवार को जाल सभागृह में आयोजित राष्ट्र निर्माण में स्मार्ट सिटी पर आयोजित परिसंवाद में वक्ताओं ने कही। इंजीनियर अतुल सेठ ने कहा- 100 स्मार्ट शहर देश में बनना हैं, उसके लिए देखा जाए तो हर शहर के लिए 70 करोड़ रुपए का बजट रहा है। इतने कम रुपयों में कैसे शहर स्मार्ट बनेंगे, जबकि इन्वेस्टर्स समिट और अन्य आयोजन पर ही करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं। डॉ. पी.के. चांदे ने कहा- नयापन, नई दृष्टि स्मार्ट शहर के लिए जरूरी है। एक क्रिएटिव सोच और रिसर्च जरूरी है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थान, यूनिवर्सिटी और सबको मिलकर कार्य करना होगा। विभागों में भी आपसी समन्वय जरूरी है। आईडीए के चीफ सिटी प्लानर आर.के. सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। शुरुआत में 56 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। साथ ही शांता सोनी का सम्मान भी किया गया। संचालन मनीषा गौर ने किया।

यहहोना जरूरी

ऊर्जाका प्रबंधन : बिजलीसे लेकर गैस और अन्य सभी ऊर्जा का व्यवस्थित आकलन, नियोजन और प्रबंधन हो। अभी कहां बिजली गुल है, कहां गैस सप्लाय हुई, नहीं हुई इसका कोई व्यवस्थित प्लान नहीं है। यह प्लान सबसे जरूरी है।

पानी: इंदौरमें आज भी 45 प्रतिशत घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। जिन 55 प्रतिशत लोगों के यहां सप्लाय हो रहा, वहां भी आधा ही पानी पहुंच रहा। आधा तो लीकेज में ही बह जाता है।

ड्रेनेजसिस्टम : 400करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है। ड्रेनेज एक बड़ी समस्या है। इसे सुधारना जरूरी है।

सिक्युरिटी: सिक्युरिटीसिस्टम के लिए बेहतर प्लानिंग जरूरी है।

चिकित्सा: स्मार्टसिटी के लिए चिकित्सा व्यवस्था