पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन सेवा में लगेगा एक कार्य का एक शुल्क

ऑनलाइन सेवा में लगेगा एक कार्य का एक शुल्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. परिवहन विभाग में हाल ही में शुरू हुए ऑनलाइन सिस्टम में अब एक कार्य के लिए एक ही शुल्क देना होगा। इस संबंध में प्रभारी आरटीओ द्वारा आपत्ति लिए जाने के बाद प्रमुख सचिव ने यह व्यवस्था जल्द लागू करने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश में परिवहन विभाग का सारा ऑनलाइन काम स्मार्ट चिप कंपनी संभालती है। इसके लिए कंपनी सभी तरह की फीस और टैक्स के भुगतान पर 30 रुपए और लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट जैसे अन्य कार्यों के लिए 40 रुपए का शुल्क लेना शुरू किया है, लेकिन जो भी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट से जुड़े कार्यों का आवेदन करते हैं, उनसे 40 रु. के साथ ही इन सेवाओं की ऑनलाइन फीस के नाम पर 30 रुपए भी लिए जा रहे हैंं। शिकायतें पर प्रभारी आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी ने एक कार्य के लिए एक ही शुल्क लेने की मांग करते हुए परिवहन आयुक्त संजय चौधरी और प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को पत्र लिखा था।