पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्बाइड से फल पकाने वालों पर करो कार्रवाई

कार्बाइड से फल पकाने वालों पर करो कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कार्बाइड से पकाए जाने वाले फल मानव शरीर के लिए बहुत हानिकारक हैं। इसे देखते हुए शासन ने कार्बाइड के उपयोग पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। अगर यहां ऐसा हो रहा है तो तुरंत ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।

ये आदेश कृषि उत्पादन आयुक्त आर.के. सवाई ने शनिवार सुबह रेसीडेंसी कोठी में हुई उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी विकास और मछली पालन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा- फलों को पकाने के लिए रीसनिंग चैंबर बनाने की योजना में शासन 40 प्रतिशत अनुदान राशि देगा।
बैठक में बताया गया कि शासन की योजना है कि प्रदेश के सभी 51 जिलों में कम से कम एक-एक नर्सरी का उन्नयन किया जाए। उन्होंने कहा- 8 से 10 अक्टूबर तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किसानों की भागीदारी बढ़ाई जाए। ऐसे किसानों को लाया जाए, जिन्होंने फूड प्रोसेसिंग, आर्गेनिक खेती कर बेहतर फसलों का उत्पादन किया है।