पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरबिंदो का सीओओ डॉ. खनूजा गिरफ्तार

अरबिंदो का सीओओ डॉ. खनूजा गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीपीजी फर्जीवाड़े में वांटेड अरबिंदो हॉस्पिटल के सीओओ डॉ. जीएस खनूजा को भोपाल एसटीएफ की टीम ने शनिवार को भोपाल में गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एसटीएफ एआईजी आशीष खरे ने बताया डॉ. खनूजा के बेटे अभिजीत की प्रीपीजी 2012 में 12वीं रैंक आई थी। डॉ. खनूजा अस्पताल के चेयरमैन डॉ. विनोद भंडारी और जीएम प्रदीप रघुवंशी के साथ फर्जीवाड़े में साथ था। भंडारी ने रघुवंशी की पहचान व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज त्रिवेदी से करवाई थी। प्रीपीजी परीक्षा पास कराने के लिए रघुवंशी ने 8-10 अभ्यर्थियों के नाम नितिन महिंद्रा को दिए थे। परीक्षा के एक दिन पहले खनूजा अपने बेटे के साथ छह अभ्यर्थियों को लेकर भोपाल गया था। वहां नितिन महिंद्रा ने रात में ही उन्हें प्रश्न पत्र दिखा दिया था। जो ऐसे पास नहीं हुए उनकी उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर भर दिए थे। एसटीएफ को लंबे समय से खनूजा की तलाश थी। बताया जा रहा है कि उसके बेटे की अग्रिम जमानत हो चुकी है।

नौ माह पहले पूछताछ कर छोड़ दिया था

इंदौरएसटीएफ ने खनूजा को 30 दिसंबर 2013 को बेंगलुरू स्थित अस्पताल से हिरासत में लिया था। भोपाल में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था, जिसका फायदा उठाकर वह भाग गया था।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंदर ऑडिटोरियम के पोल पर लगा फरार आरोपियों का पोस्टर।