पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जू में जन्मे चौथे शावक की हालत में सुधार

जू में जन्मे चौथे शावक की हालत में सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेढ़ सप्ताह पहले चिड़ियाघर में जन्मे मादा व्हाइट टाइगर के चौथे शावक की हालत में अब सुधार है लेकिन वह सामान्य स्थिति में नहीं है। उसे बकरी का दूध दिया जा रहा है।

प्रबंधन का कहना है उसे पूरी तरह ठीक होने कम से कम एक माह लगेगा। तब तक डॉक्टरों की निगरानी में ही रखा जाएगा। अगर इतने समय जी गया तो फिर उसके बचने की संभावना बढ़ जाएगी। डॉक्टर रोजाना उसका चेकअप कर रहे हैं। मां का दूध नहीं मिलने से वह कमजोर है इसलिए उस पर दवाइयों का जल्दी असर नहीं हो रहा। चार में से तीन शावकों की मौत कुछ दिन पहले हो चुकी है। चौथे को भी मां ने दांत गड़ाकर घायल कर दिया था। इसके बाद जू प्रबंधन ने अंतिम समय में उसे मां से अलग कर दिया था। प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार धीरे-धीरे उसकी हालत सुधर रही है।