- Hindi News
- डीएसपी कुशवाह को हटाने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने पत्र लिखा
डीएसपी कुशवाह को हटाने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने पत्र लिखा
50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाए अजाक डीएसपी ब्रजेशसिंह कुशवाह को वर्तमान पद से हटाने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। लोकायुक्त पुलिस ने कुशवाह के घर छापे की कार्रवाई भी की थी, जिसमें करीब ढाई करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति मिली थी। धार चूंकि इंदौर रेंज में है, इसलिए लोकायुक्त एसपी अरुण मिश्रा ने आईजी इंदौर को भी कुशवाह को हटाने के लिए पत्र भेजा है। सूत्रों के मुताबिक कुशवाह को कभी भी हटाया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि अजाक थाना धार में पदस्थ डीएसपी कुशवाह को 10 सितंबर को उनके विजय नगर स्कीम नंबर 54 स्थित निवास से लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। उनके निवास की तलाशी के दौरान मकान, जमीन सहित ढाई करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस को संपत्ति, आयकर बैंक संबंधी कुछ और दस्तावेज मिले हैं।
पत्रमिलते ही शासन को भेज दिया जाएगा-आईजी
इंदौररेंज के आईजी विपिन माहेश्वरी का कहना है कि लोकायुक्त पुलिस का पत्र अब तक नहीं मिला है। पत्र मिलते ही शासन को भेज दिया जाएगा। इस पर कार्रवाई शासन ही करेगा।