पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवकार महामंत्र का आयोजन आज, होगा 18 लाख मंत्रों का जाप

नवकार महामंत्र का आयोजन आज, होगा 18 लाख मंत्रों का जाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. बास्केटबॉलस्टेडियम में रविवार को एक अनूठा आयोजन होगा। इसमें एक साथ 18 लाख नवकार महामंत्रों का जाप साधु-साध्वियों के सान्निध्य में किया जाएगा। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जो तीन घंटे तक चलेगा। आयोजन के लिए तीन हजार से ज्यादा लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। श्री अर्बुद गिरिराज जैन श्वेतांबर तपागच्छ उपाश्रय ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम यशोभद्रसूरीश्वर और पीयूषभद्रसूरीश्वर के सान्निध्य में होगा। नवकार महामंत्र का जाप विश्वशांति के लिए किया जाएगा। ट्रस्ट के राजकुमार सुराणा ने बताया कार्यक्रम के बाद स्वामी वात्सल्य होगा।