पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजनेस से जुड़े सवालों के जवाब देकर जीते प्राइज

बिजनेस से जुड़े सवालों के जवाब देकर जीते प्राइज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोर्डकंपनी के फाउंडर कौन थे? 1997 में रोलेक्स ने किसको अपना ब्रेंड एम्बेसडर बनाया था? एशिया में लो कॉस्ट ट्रेवलिंग के लिए कौनसी एयरलाइन जानी जाती है? बिजनेस और कंरट अफेयर्स से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब कॉलेज स्टूडेंट्स ने दिए। इसके साथ सभी ने अपने बिजनेस की स्ट्रेटजी का प्रेजेंटेशन भी दिया। शनिवार को देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आईआईपीएस डिपार्टमेंट की ओर से बिजनेस क्विज जिनोबिज कॉलेज कैंपस में हुई।

तीन राउंड में हुई क्विज को कॉलेज के मार्केटिंग कोर्स के स्टूडेंट्स ग्रुप मार्केनोवा कंडक्ट कराया। इसमें शहर के 10 कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हुए। पहला रिटर्न, दूसरा ऑडियो विजुअल और तीसरा राउंड प्रेक्टिकल और स्ट्रेटजिक प्लानिंग का था। साहिल जैन और भरत वर्मा विनर रहे। गौरव दवानी और राजेश चतुर्वेदी ने दूसरा योगेश सोनकवर और दूर्या शक्रूवाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जजेस मोना दुधाले और प्रत्युष शर्मा थे। कन्वीनर गीता नीमा थी। को-ऑर्डिनेटर वेदांत अग्रवाल थे।

क्विज़ कॉम्पीटिशन में पार्टिसिपेट करते स्टूडेंट्स।

QUIZ COMPETITION