- Hindi News
- 12 मीटर तो दूर ग्राउंड फ्लोर पर ही नहीं पहुंच रहा पानी
12 मीटर तो दूर ग्राउंड फ्लोर पर ही नहीं पहुंच रहा पानी
डीबीस्टार की पड़ताल के मुताबिक नगर निगम के अधिकारी शहर के 80 फीसदी इलाकों में नर्मदा जल की सप्लाई के दावे कर रहे हैं। 130 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले शहर में लोगों की प्यास बुझाने के लिए 1 लाख 96 हजार नर्मदा के कनेक्शन दिए गए हैं। इनसे लोगों को एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जाता है।
सुदामानगर, खातीवाला टैंक क्षेत्र की दर्जनभर से ज्यादा कॉलोनियों में पर्याप्त प्रेशर से पानी नहीं आनेे और एक दिन छोड़कर वाटर सप्लाई करने से लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। महीनों से प्रेशर की परेशानी झेल रहे लोगों को बोरिंग के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर अफसरों को शिकायतें की गई तो अफसरों ने पानी खींचने वाली मोटरें चलने का हवाला देकर प्रेशर मिलने की बात कहकर लोगों को उल्टे पांव लौटा दिया है। >शेष पेज 3 पर