पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिरकार बन ही गई स्कीम 71 की सड़क

आखिरकार बन ही गई स्कीम-71 की सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कीमनंबर 71 के सी सेक्टर की 150 मीटर सड़क आखिरकार नगर निगम ने बना ही दी। पूरी कॉलोनी की सड़क बनाने के बाद यह हिस्सा ठेकेदार ने छोड़ दिया था। डीबी स्टार ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सड़क बनने से सैकड़ों रहवासियों को उबड़-खाबड़ रोड की समस्या से निजात मिल गई।

वार्ड क्रमांक 68 की स्कीम-71 में सड़क के एक छोटे से टुकड़े का काम रोक देने से करीब 200 परिवारों के सैकड़ों लोग डेढ़ साल से परेशान हो रहे थे। अक्षत गार्डन के पीछे सेक्टर-सी की इस सड़क के नहीं बन पाने के पीछे रहवासियों ने राजनीतिक कारण बताए थे। राज रिजेंसी से फूटी कोठी पहुंच मार्ग को जोड़ने वाली सड़क तक का करीब 150 मीटर हिस्सा मार्च 2013 से नहीं बन पाया था। इसके चलते यहां के रहवासियों के अलावा बाहर से आने वाले तथा कॉलोनी में अंदर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें रही थी। डीबी स्टार ने 28 जून के अंक में इस मामले को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम में इसकी फाइल चलना शुरू हो गई थी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद नगर निगम चुनाव की हलचल शुरू हो जाने से काम में रुकावट आती गई। आखिरकार इंदौर नगर निगम के चुनाव स्थगित हो गए और निगम ने सड़क का बाकी हिस्सा बना दिया।

^ पहलरंग लाई

स्कीम-71की अधूरी सड़क के लिए हमने इंदौर से भोपाल तक गुहार लगाई थी पर बात बन नहीं पा रही थी। हर बार कोई नया पेंच जाता था। डीबी स्टार में समस्या प्रकाशित होने के बाद निगम में हलचल शुरू हुई थी। देर से ही सही, लेकिन सड़क बन ही गई। इसके लिए हम डीबी स्टार को धन्यवाद देते हैं।

डॉ.कमल हेतावल, रहवासी