पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपरस्टार्स से सीखा कितना मुश्किल है सक्सेस बनाए रखना

सुपरस्टार्स से सीखा कितना मुश्किल है सक्सेस बनाए रखना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्मकभी खुशी कभी ग़म में शाहरुख खान और काजोल के बेटे और रिश्ते में अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभाने वाले जिबरान खान सोमवार को शहर में थे। वे एमरल्ड हाइट्स में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।

महज़ 7 साल की उम्र में सदी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेअर करनेवाले जिबरान ने हाल ही में मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन पूरा किया है। जल्द ही वे बिग बजट फिल्म में नज़र आएंगे। जिबरान श्यामक डावर के स्टूडेंट हैं और कथक भी करते हैं। अपना पहला प्रेस इंटरव्यू में जिबरान ने सिटी भास्करकोदिया -

जिबरान खान

फिटनेस केलिए मैं कंटेम्प्ररी कथक करता हूं। मार्शल आर्ट करता हूं। जिम जाता हूं। प्रॉपर डाइट और पूरी नींद लेता हूं। मेरे दोस्तों से कहूंगा कि बॉडी बनाने की जल्दबाज़ी करें।

मेरे पिताफिरोज़ खान बी आर चोपड़ा की महाभारत में अर्जुन बने थे। वे हमेशा देश की संस्कृति से जुड़ी बातें बताते थे। मेरी परवरिश में ही ये चीजें शामिल हैं। इसीलिए मैं कथक से जुड़ा।

मेरी लाइफमें अब तक की सबसे अच्छी यादें कभी खुशी कभी ग़म की ही हैं। शूटिंग के दौरान मैंने शाहरुख सर बिग बी को देखकर सीखा कि लोग आपका सम्मान तब करते हैं जब आप विनम्र रहें।

INTERACTION