स्पीड और फिनिशिंग ने दिलाई शानदार जीत
उनमेंरफ्तार थी, दमखम था, बेहतर को-ऑर्डिनेशन था, ड्रिबलिंग की काबिलियत थी और साथ ही सबसे महत्वपूर्ण यह कि उन्होंने फिनिशिंग एक्युरेट की। डेली कॉलेज में सोमवार को हुए एक फुटबॉल मैच में डेली कॉलेज गर्ल्स फुटबॉल टीम ने ओल्ड डेलियंस गर्ल्स फुटबॉल टीम को 3-0 से हरा दिया।
यह मैच कॉलेज के 34वें एनुअल प्राइज़ गिविंग-2014 के तहत किया गया था। इसके पहले सुबह राजगढ़ क्रिकेट कप मैच हुआ। इसमें डेली कॉलेज स्टाफ टीम ने ओल्ड डेलियंस टीम को 36 रन से हरा दिया। चीफ गेस्ट नरेंद्र सिंह झाबुआ ने विनिंग टीम को कप देकर बधाई दी।
सोमवार को डेली कॉलेज में हुए फुटबॉल मैच में डीसी गर्ल्स ने ओल्ड डेलियंस गर्ल्स को हराया
sports activity