पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो लफ़्ज़ हिंदी में कहूंगा तो ऐतराज़ तो नहीं होगा!

दो लफ़्ज़ हिंदी में कहूंगा तो ऐतराज़ तो नहीं होगा!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा

गांवों में मिलेंगे मिल्खा, वहां ढूंढो !

\\\"मिल्खासिंह का सबको नमस्कार और प्यार! दो लफ्ज़ हिंदी में कहूंगा तो कोई ऐतराज़ तो नहीं होगा ना? क्योंकि मैंने अपनी ज़िदंगी में 80 इंटरनेशनल रेसेस दौड़ी हैं और जहां भी इंटरव्यू दिया है, हिंदी में ही दिया है। जब दूसरी कंट्री के लोग यहां आकर जब अपनी भाषा में बात करते हैं तो मैं समझता हूं कि हमें हिंदी बोलने में कोई ऐतराज़ नहीं होना चाहिए।\\\'

कार्यक्रम के आयोजकों, प्यारे बच्चो और प्रेस वालो! आपने मुझे यहां बुलाया, इतनी इज्जत दी है। मैं आप सबका तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

60साल में एक और मिल्खा तैयार नहीं कर सके हम

जिसकिसी फंक्शन पर भी जाता हूं। मिल्खा सिंह के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है। मिल्खा ने ये मेडल जीता, वो तमग़ा जीता... मगर मुझे एक बात का दु:ख है। वो दु:ख यह है कि मिल्खा सिंह को दौड़े 60 साल हो गए। 60 साल में 120 करोड़ की आबादी में से हम एक और मिल्खा तैयार नहीं कर पाए। मेरी ख्वाहिश मरते दम तक यही रहेगी कि वह तिरंगा झंडा जो मैं रोम ओलिम्पिक में नहीं फहरा सका, वह गोल्ड मेडल जो मैं मेरे हाथ से गिर गया, हिंदुस्तान से कोई उसे जीत लाए।

हाथकी लकीरों से ज़िंदगी नहीं बनती

मेरेबच्चो कुछ पंक्तियां आपके लिए \\\"हाथ की लकीरों से ज़िंदगी नहीं बनती, अज़म हमारा भी कुछ होता है ज़िंदगी बनाने में। जिसमें डिसीप्लीन, कैरेक्टर सच को हक़ीक़त बनाने का माद्दा है, वह आसमान तक पहुंचेगा। मेहनत करो।

मुझेमालूम है जो क्रिकेट में हो रहा है

जबध्यानचंद ने हिटलर के सामने जर्मनी को हराया तो हिटलर को उनकी काबिलियत खल गई। हाफ टाइम से पहले उन्होंने 7 गोल दागे। हिटलर ने कहा इसकी हॉकी पर मेडल लगा है। हॉकी बदलो। सेकंड हाफ में फिर छह गोल जड़ दिए। हिटलर ने कहा ध्यानचंद आप यहीं रह जाओ। उन्होंने कहा मुझे अपना वतन प्यारा है। बच्चों! मुझे मालूम है जो आजकल क्रिकेट में हो रहा है। पहले देश की इज्जत है। देश पर सब कुर्बान।

अबसभी मेरे साथ भारत माता की जय बोलेंगे और बड़े ज़ोर से बोलेंगे। भारत माता की जय!

इंदौर एमरल्डहाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार से शुरू हुए सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस और टेनिस टूर्नामेंट में देशभर हज़ारों बच्चे शामिल हुए। स्कूल के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ये बच्चे इंतज़ार कर रहे थे उस हस्ती का जो उनकी