पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर भारतकेवल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट ही नहीं

इंदौर भारतकेवल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट ही नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर भारतकेवल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट ही नहीं है, बल्कि हमारे देश में दुनिया के मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने का सामर्थ्य भी है। मेक इन इंडिया अभियान का यही मकसद है। यह बात लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पुस्तक बिजनेस गेम चेंजर्स का विमोचन करते हुए कही। इस मौके पर पुस्तक के लेखकद्वय प्रकाश बियाणी कमलेश माहेश्वरी ने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान पर केंद्रित देश की पहली पुस्तक बिजनेस गेम चेंजर्स युवा पाठकों को ऐसे 50 भारतीय नवोदित उद्यमियों से रूबरू करवाएगी जिन्होंने सेवक नहीं, स्वामी बनने का सपना देखा और संकल्प, साहस सूझबूझ से इसे साकार भी किया।

बिज़नेस गेम चेंजर्स का विमोचन

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पुस्तक बिज़नेस गेम चेंजर्स का विमोचन किया