- Hindi News
- इंदौर खंडवा रूट आज नौ घंटे रहेगा डायवर्ट
इंदौर-खंडवा रूट आज नौ घंटे रहेगा डायवर्ट
इंदौर | इंदौर-खंडवारोड पर ओंकारेश्वर (मोरटक्का) रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार रेल लाइन पर सुधार कार्य के लिए इसे 9 घंटे के लिए बंद किया जा रहा है। रेलवे ने अपने स्तर पर मेंटेनेंस की पूरी तैयारी कर ली है। दावा है नियत समय से पहले ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। दो माह पहले भी इंदौर-बड़वाह के बीच रेलवे क्रॉसिंग एक लाइन डालने के लिए बंद की गई थी।
यहांसे होकर जा सकेंगे
प्रशासनने मार्ग का डायवर्शन किया है। रेलवे क्रॉसिंग के पहले बायीं ओर से ओंकारेश्वर रोड पर ग्राम कोठी होते हुए वाहन चालक सनावद स्टेशन के आगे के रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए इंदौर-खंडवा आवाजाही कर सकेंगे।