- Hindi News
- गणगौर घाट ब्रिज केसरबाग रोड का लोकार्पण करेंगे सीएम
गणगौर घाट ब्रिज केसरबाग रोड का लोकार्पण करेंगे सीएम
मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान शनिवार को इंदौर आएंगे। सुबह वे 10 बजे पीटीएस ग्राउंड पर आकर डेली कॉलेज में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यहां से 11.15 पर भोपाल लौटेंगे। शाम साढ़े 4 बजे फिर इंदौर आएंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे संवाद नगर पुलिया के निर्माण की शुरुआत करेंगे। यहां से गीता नगर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ सभा को संबोधित करेंगे। यहां से आईडीए द्वारा बनाए गए गणगौर घाट ब्रिज का लोकार्पण करने जाएंगे। इसके बाद केसरबाग रोड का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम द्वारा ही सूर्यदेव नगर और विश्वकर्मा नगर उद्यान का लोकार्पण कर रात 10 बजे भोपाल लौट जाएंगे।
कल दो बार आकर जाएंगे मुख्यमंत्री