- Hindi News
- चिड़ियाघर में सुरक्षा पर कोर्ट ने निगमायुक्त से मांगा जवाब
चिड़ियाघर में सुरक्षा पर कोर्ट ने निगमायुक्त से मांगा जवाब
इंदौर|चिड़ियाघर मेंसुरक्षा और सुविधाओं में कमी को लेकर लोकोपयोगी लोक अदालत में याचिका दायर की गई है। अदालत ने निगमायुक्त को शनिवार को जवाब देने के आदेश दिए हैं।
अधिवक्ता अमित भाटिया प्रवीण योगी ने याचिका दायर की है। उसमें कहा गया है कि दिल्ली के चिड़ियाघर में 20 वर्षीय युवक शेर के बाड़े में गिर गया था। शेर ने उसे मार डाला था। 1996 में भी कोलकाता के चिड़ियाघर में शेर ने एक युवक को शिकार बनाया। वर्ष 2007 में गुवाहाटी चिड़ियाघर में फोटो खींच रहे युवक को शेर ने शिकार बनाया। वर्ष 2009 में हैदराबाद में बाघ के हमले में युवक को एक हाथ गंवाना पड़ा था। ऐसी घटनाओं को देखते हुए इंदौर के चिड़ियाघर में पर्याप्त सुरक्षा की जरूरत है।