पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभाषक गृह निर्माण संस्था का रिकॉर्ड जब्त होगा

अभिभाषक गृह निर्माण संस्था का रिकॉर्ड जब्त होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहकारिताविभाग ने अभिभाषक गृह निर्माण सहकारी संस्था का रिकॉर्ड पूर्व अध्यक्ष से जब्त करने के आदेश दिए हैं। संस्था के 75 लाख रुपए अनुबंधित संस्था मां सरस्वती गृह निर्माण सहकारी संस्था के पास जमा हैं, किंतु सदस्यों को वर्षों बाद भी प्लॉट नहीं दिए।

बुधवार को संयुक्त आयुक्त सहकारिता सलिल कटारे से अधिवक्ता पीके शुक्ला, प्रकाश गुप्ता, विमल मिश्रा आदि मिले थे। उन्होंने शिकायत की कि अभिभाषक संस्था ने तुलसी नगर में 400 प्लाॅटों के लिए मां सरस्वती संस्था से अनुबंध किया था, किंतु 204 प्लॉट ही दिए। अभिभाषक संस्था के 75 लाख रुपए अब भी मां सरस्वती संस्था के पास जमा हैं, किंतु उसके अध्यक्ष शिव अग्रवाल ध्यान नहीं दे रहे हैं। संयुक्त आयुक्त ने कार्यालय में जानकारी ली तो पता चला कि संस्था के प्रभारी विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक जीएस भाटिया हैं। संयुक्त आयुक्त ने भाटिया को तुरंत तलब किया। उन्होंने बताया कि अभिभाषक संस्था के पूर्व अध्यक्ष बालकृष्ण गायके से कई बार संपर्क किया, लेकिन वह संस्था का रिकॉर्ड नहीं दे रहे हैं। इस पर संयुक्त आयुक्त ने गायके से रिकॉर्ड जब्त करने का आदेश दिया।