पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम एक दिन भी लेट हुआ तो नहीं मिलेगी दूसरी किस्त

काम एक दिन भी लेट हुआ तो नहीं मिलेगी दूसरी किस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए केंद्र सरकार ने साढ़े पांच करोड़ रुपए दे दिए। नए साल से काम शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी ने यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्रालय से अनुशंसा की थी।

मंत्रालय ने पहले चरण की राशि जारी करते हुए शर्त रखी कि काम एक भी दिन लेट हुआ तो दूसरी किस्त रोक ली जाएगी। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण इंटरनेशनल एजेंसी करेगी। कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह ने कहा कि पहले चरण की राशि मिल गई। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स डीएवीवी के 15 हजार छात्रों के लिए सौगात तो होगी, अन्य कॉलेजों के खिलाड़ियों के लिए भी अच्छा प्लेटफॉर्म साबित होगा।

ऐसे आगे बढ़ेगा प्रोजेक्ट

>साढ़े पांच करोड़ की लागत से आधुनिक इनडोर स्टेडियम बनेगा। इसमें सभी इनडोर गेम्स के लिए इंटरनेशनल लेवल की सौगातें होंगी।

> इस काम की समय सीमा तय रहेगी। मंत्रालय की तरफ से लगातार मानीटरिंग भी की जाएगी।

> पहले चरण का काम समय पर पूरा होने से दूसरे चरण में छह करोड़ की लागत से सिंथेटिक स्पोर्ट्स ट्रैक बनाया जाएगा। यह भी इंटरनेशनल लेवल का होगा।