बुजुर्ग महिला की चेन लूटी
इंदौर|उठावने मेंआई बुजुर्ग महिला की चेन बाइक सवार बदमाश लूट ले गए। मल्हारगंज पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर 65 वर्षीय कुसुम बाई पति राधेश्याम शर्मा साधना नगर से मल्हारगंज में उठावने के कार्यक्रम में आई थी। लौटते वक्त बाइक सवार बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा और एक तौला वजनी सोने की चेन उड़ा ले गया। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।