- Hindi News
- एमवाय अस्पताल में गार्ड नदारद कमिश्नर चेक करने लगे गेट पास
एमवाय अस्पताल में गार्ड नदारद कमिश्नर चेक करने लगे गेट पास
संभागायुक्तगुरुवार को एमवाय अस्पताल पहुंचे तो उन्हें अव्यवस्था मिली। पुरानी बिल्डिंग में सिक्युरिटी गार्ड नदारद था। पास सिस्टम होने के बावजूद लोग बगैर पास के अंदर जा रहे थे। इस पर संभागायुक्त ने उन्हें रोका और गेट पास जांचने लगे।
प्रोजेक्ट कायाकल्प के तहत अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग में रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए बेंगलुरू से पौने दो करोड़ रुपए में दो मशीनें खरीदी गई हैं। इसकी तैयारियां देखने के लिए संभागायुक्त संजय दुबे दोपहर 12 बजे वहां गए। जब वह अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तो बरामदे में परिजन की भीड़ देख नाराज हुए। गार्ड नजर नहीं आया। इस पर वह गेट पास चेक करने लगे। लोगों से पूछा कि कहां और किससे मिलने जा रहे हो? उन्होंने अधीक्षक डॉ. एडी भटनागर को बुलवाया और पूछा यह सब क्या हो रहा है? गेट पर चेकिंग क्यों नहीं की जा रही है? इस बीच, खबर मिलते ही गार्ड वहां पहुंचा तो संभागायुक्त ने फटकार लगाते हुए कहा कि ईमानदारी से काम करो।
पांच साल के लिए गायनिक वार्ड गोद लेगी कंपनी
अस्पतालमें पेस्ट कंट्रोल अभियान चलाने वाली लक्ष्मी फ्यूमीगेशन एंड पेस्ट कंट्रोल कंपनी ने अस्पताल को 63 लाख 10 हजार रु. दान किए हैं। इसके अलावा 45-45 फ्रिज, गीजर, एलसीडी टीवी और एक वॉशिंग मशीन देगी। कंपनी गायनिक वार्ड को पांच साल के लिए गोद भी लेगी। कंपनी के संजय करमकर ने बताया वार्ड में पांच साल तक साफ-सफाई हमारी जिम्मेदारी होगी। 362 स्पीकर लगाए जा रहे हैं, ताकि दिनभर भजन प्रार्थना चलती रहे। इसका कनेक्शन अधीक्षक कार्यालय से रहेगा। वहां हमारे 14 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात रहेगा। अस्पताल में 42 इंच के छह टीवी हर मंजिल पर लगाए जाएंगे। मरीजों के लिए तीन हजार गाउन दिए जाएंगे। नई ओपीडी, चाचा नेहरू अस्पताल, कैंसर अस्पताल, टीबी अस्पताल में 85 डस्टबिन रखे जाएंगे। उसे साफ करने की जिम्मेदारी भी हमारी होगी। पहली मंजिल पर फ्रेग्रेंस डिफ्यूजर रहेंगे।
गाड़ी अंदर मिले तो टायर की हवा निकाल दो
अधीक्षक के बंगले का भी निरीक्षण किया
संभागायुक्तने अस्पताल परिसर में अधीक्षक के बंगले की जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा। यह बंगला हाई कोर्ट को आवंटित किया गया था। इसके बाद वहां निर्माण शुरू करवा दिया था। संभागायुक्त ने वहां का जायजा भी लिया।
अस्पताल के मेन गेट पर ताला लगा है,