पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओंकारेश्वर के पास कुएं में बेहोश मिलीं दो नाबालिग, एमवाय में भर्ती

ओंकारेश्वर के पास कुएं में बेहोश मिलीं दो नाबालिग, एमवाय में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओंकारेश्वरके समीप ग्राम इंकण के एक कुएं में दो लड़कियां बेहोश मिलीं। इन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। परिजनों का आरोप है कि गांव में चार लड़के इन्हें उठाकर ले गए थे और ज्यादती का प्रयास किया। जब बालिकाओं ने विरोध किया तो कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर कुएं में पटक गए। पुलिस ज्यादती की घटना से इनकार किया।

दोनों नाबालिग लड़कियों को बुधवार रात एमवाय लाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों सुबह खेत गई थीं तभी चार युवकों ने इनसे ज्यादती की कोशिश की। दस साल के किसी बच्चे ने यह घटना देखी और उसी ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद दोनों के परिजन और ग्रामीण कुएं के समीप पहुंचे और उन्हें निकाला। एक बच्ची की उम्र 13 साल है जिसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया। दूसरी बच्ची को एमआईसीयू में भर्ती किया है।