पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता और मौसा बालिका से कर रहे थे ज्यादती

पिता और मौसा बालिका से कर रहे थे ज्यादती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| एरोड्रमक्षेत्र के कालानी नगर में पिता और मौसा ही 13 साल की बालिका के साथ ज्यादती कर रहे थे। बच्ची ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई फिर पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक बालिका की मां नहीं है। वह बचपन में ही बेटी को छोड़कर जा चुकी हैं। डेढ़ महीने पहले पिता ने उसके साथ ज्यादती की। बाद में मौसा भी इसमें शामिल हो गया। दोनों लगातार बच्ची के साथ ज्यादती करते रहे। उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रखा गया। बालिका ने गुरुवार को आपबीती एक पड़ोसी को बताई तब मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने गैंगरेप की धारा भी लगाई है।