- Hindi News
- आज सेमिनार में दूर करेंगे टीडीएस की भ्रांतियां
आज सेमिनार में दूर करेंगे टीडीएस की भ्रांतियां
इंदौर| आयकरविभाग शुक्रवार दोपहर 3 से 6 बजे तक सीए इंस्टिट्यूट के तत्वावधान में सीए भवन स्कीम 78 में टीडीएस नियमों को लेकर सेमिनार आयोजित करेगा। इसमें विविध कर सलाहकार संघ, सीए अन्य एजेंसियां शामिल होंगी। गुरुवार को पीथमपुर के ब्रिजस्टोन ऑडिटोरियम में भी टीडीएस पर सेमिनार हुआ। इसमें आयकर उपायुक्त निशांत समैया ने कहा कि आम व्यक्ति कॉर्पोरेट्स में टीडीएस को लेकर कई भ्रांतियां हैं, इसे दूर करने के लिए ही यह आयोजन किया जा रहा। इसमें एडिशनल कमिश्नर (टीडीएस) डीएन पारख, आईटीओ डीएन पनवलकर, सीए मनीष डाफरिया, सीए मनोज गुप्ता और पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गौतम कोठारी ने भी संबोधित किया।