बहू के चक्कर में बेटे ने मां को पीटा
इंदौर| बहूके चक्कर में एक बेटे ने मां के साथ मारपीट कर दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया। भंवरकुआं पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी कमलाबाई पति निरमोलक सिंह की शिकायत पर बेटे राजकुमार सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना बुधवार को उस वक्त हुई, जब राजकुमार की प|ी को कमलाबाई ने किचन में अंडे से कुछ बनाने से रोक दिया था। इससे नाराजा बेटे ने मां के साथ विवाद कर मारपीट की।